ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

तलाकशुदा पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति ने थाने में किया आत्मसमर्पण

 गरियाबंद. जिले के छुरा थाना क्षेत्र के आवासपारा मोहल्ले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 35 वर्षीय महिला बिसनी मार्कंडेय की हत्या उसके पूर्व पति गोपी मार्कंडेय ने धारदार हथियार से कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक स्वयं छुरा थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

सिंगर अरिजीत सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

थाना प्रभारी दिलिप मेश्राम ने बताया कि आरोपी युवक महासमुंद जिले का रहने वाला है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों का सामाजिक रूप से तलाक हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद गोपी, बिसनी को दोबारा अपने साथ रखना चाहता था। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे। मृतका दो बच्चों की मां थी और बच्चों के साथ ही आवासपारा में रह रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोपी पहले भी महिला के घर आता-जाता था और उनके बीच कहा-सुनी होती रहती थी। सोमवार को हुई बहस के बाद आरोपी ने अचानक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया।

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!