ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

NH-130 पर दर्दनाक हादसा, जंगल की आग बुझाने जा रहे दो लोगों को हाईवा ने रौंदा

सरगुजा।’ अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक के 2 सवारों की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक सवार जंगल में लगी आग को बुझाने बाइक से जा रहे थे। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावा में अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग, एनएच 130 तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार जैसे ही नेशनल हाईवे के ओव्हरब्रिज पर पहुंचे, हाईवा से उनकी टक्कर हो गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!