ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाखेलप्रशासनिकराजनीतिरायपुर

ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा उसी को मैं ठीक करने आया हूं….. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे रायपुर, आज कोरबा पहुंच कर लेंगे अधिकारियों की बैठक

Netagiri.in—-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही नेता मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। इस दैरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मैं जिस विभाग का मंत्री हूं। उस विभाग का नाम है पंचायती राज ग्रामीण विकास। यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा उसी को मैं ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी के काम करे उसके लिए सब के साथ बैठक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नया रायपुर सर्किट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!