ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 180 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 लीटर शराब, गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान 500 किलो महुआ लहान और शराब बनाने की भट्ठी भी नष्ट कर दी गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है।

कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक और साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में दीपका पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम केराकछार में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा।

क्या-क्या बरामद हुआ?
🔹 180 लीटर महुआ शराब
🔹 02 सिल्वर धमेला, 02 पुराने डेचका
🔹 गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा
🔹 500 किलो महुआ लहान और शराब बनाने की अन्य सामग्री

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!