ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

PM मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया खास तोहफा, बोले- हमारी दोस्ती सबसे अच्छी

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा बेहद खास रही। ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात की।  शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को एक खास गिफ्ट भेंट की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को एक किताब भेंट की है। इस किताब में राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के साथ-साथ के सफर को दर्शाती है।

ट्रंप ने पीएम मोदी को गिफ्ट में दी किताब

‘अवर जर्नी टुगेदर’ नाम की इस किताब में ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ के कुछ पलों की झलकियों की तस्वीर दिख रही है। ट्रंप ने किताब पर हस्ताक्षर करते हुए लिखा, “मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आप महान हैं।” बता दें कि ट्रंप ने पीएम मोदी की स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंध को मजबूत बनाने पर काफी चर्चा की। भारत और अमेरिका के संबंध कैसे बेहतर हों, इसपर चर्चा हुई।

MEGA-MIGA को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तड़के डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन की तरह ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ का नारा का जिक्र किया। उन्होंने ट्रंप के सामने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के भारत के विजन के बारे में बताया। पीएम मोदी के मुताबिक, ‘MAGA’ और ‘MIGA’ का साझा विजन समृद्धि के लिए एक मेगा साझेदारी बन जाता है।

पीएम मोदी ने कहा,”अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के मोटो ‘MAGA- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं। भारत के लोग भी अपनी विरासत और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि वो तेजी से और दृढ़ संकल्प के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अमेरिका की भाषा में कहें तो ये है ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन – MIGA’। जब अमेरिका और भारत एक साथ काम करते हैं तो ये MAGA+MIGA=MEGA यानी समृद्धि के लिए एक मेगा साझेदारी बन जाती है। यही MEGA भावना हमारे उद्देश्यों को नया पैमाना और गुंजाइश देती है।

अहमदाबाद में हुई थी ‘नमस्ते ट्रम्प’ रैली

‘हाउडी मोदी’ रैली साल 2019 में ह्यूस्टन के फुटबॉल स्टेडियम में हुई थी, जिसमें 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की भीड़ उमड़ी थी और दोनों नेताओं- मोदी और ट्रंप ने इसे संबोधित किया था। वहीं, पांच महीने बाद फरवरी, 2020 में अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ रैली हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने शिरकत की थी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!