ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकबिलासपुर

आईजी रामगोपाल गर्ग के कोरबा प्रवास पर पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक, नये तकनीकी ऐप सशक्त की लांचिंग. बेहतर पुलिसिंग औरअपराध नियंत्रण पर जोर…

 

Netagiri.in–Renu jaiswal कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग सोमवार को अपने प्रथम कोरबा प्रवास पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

 


बैठक में आईजी श्री गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों में खौफ बना रहे और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।
इस दौरान आईजी द्वारा एक सशक्त तकनीकी मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों की शीघ्र रिकवरी करना है। यह एप्लीकेशन आम जनता के लिए भी ओपन किया जाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति संदिग्ध या चोरी के वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उसका विवरण प्राप्त कर सकेगा और चोरी की पुष्टि होने पर इसकी जानकारी सीधे पुलिस को दे सकेगा।
इसके साथ ही आईजी श्री गर्ग ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता की फीडबैक लेने के लिए जल्द ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक थाने में क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम नागरिक पुलिस की कार्यशैली, व्यवहार एवं कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकेंगे। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।
आईजी के इस दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित जिले के अन्य थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कोरबा आगमन पर आईजी का स्वागत किया गया, वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में वर्तमान कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी आईजी को दी गई

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!