छत्तीसगढ़
बिलासपुर में सौतेले पिता ने बच्चे को मार डाला:दूसरी पत्नी साथ नहीं जा रही थी,इसलिए की हत्या, शव नहीं मिलने से मर्डर बनी मिस्ट्री
बिलासपुर में सौतेले पिता ने 8 साल के बच्चे को गला घोंटकर मार डाला। आरोपी की दूसरी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। 14 दिन से गायब बच्चे की तलाश के दौरान पहले संदेही ने पुलिस को गुमराह किया।
अब उसने हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंकना कबूल किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर शव की तलाश कर रही है। लेकिन, अब तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में यह मर्डर पुलिस के लिए मिस्ट्री बन गई है। मामला बेलगहना क्षेत्र का है।


