ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, क्षेत्र में वर्चस्व प्राप्त जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर भी लगे गंभीर आरोप, पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा का रह चुका है पदाधिकारी….

 

Netagiri.in____कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब के पास फेंकने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतका के पति ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को शिकायत सौंपते हुए कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिनमें वर्तमान में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़ का नाम भी शामिल है।

 

 

Oplus_16908288
Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुम्हारीसानी निवासी गनपत सिंह मरकाम ने बताया कि उनकी पत्नी जयकुंवर 21 फरवरी 2026 को ग्राम सिर्री में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। 22 फरवरी को वह घर लौटने के लिए निकलीं, लेकिन वापस नहीं पहुंचीं।

 

 

परिजनों द्वारा तलाश के बाद 26 फरवरी को सूचना मिली कि सुखरी तालाब (रानी सागर, पसान) के पास एक महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान जयकुंवर के रूप में हुई।
परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को नहलाते समय गुप्तांग के पास खून के निशान पाए गए, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मृतका को अंतिम बार आरोपियों के संपर्क में देखा गया था और सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी द्वारा महिला को मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए देखा गया है।
शिकायत में सुखदेव करियाम, शंकर नेटी, पवन सिंह मरकाम, कपिल करियाम और प्रकाशचंद जाखड़ पर सामूहिक रूप से घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस केवल एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों को बचाया जा रहा है।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रकाशचंद जाखड़ एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वर्तमान में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष पद पर हैं, जिसके कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही, परिवार ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। परिजनों ने बताया कि पसान थाना पुलिस ने मात्र एक ही व्यक्ति को आरोपी बनाकर जेल भेजा है बाकी प्रभावशील व्यक्ति होने के कारण आरोप में शामिल नहीं किया गया

वही इस मामले पर कोरबा एडिशनल एसपी लखन पटले ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की बात कर आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!