ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
AccidentBalkoShaktiकोरबाखेल

वेदांता प्लांट हादसे पर सांसद ज्योत्सना महंत का बड़ा हमला, बोलीं— “लापरवाही से जा रही श्रमिकों की जान”

 

Netagiri.in___कोरबा/शक्ति। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने शक्ति जिले स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है, बल्कि बार-बार सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम है।

 


सांसद महंत ने कहा कि इससे पहले भी Vedanta Limited के कोरबा प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें करीब 40 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हुई थी। इसके अलावा प्रोजेक्ट में हादसों और श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ की लंबी फेहरिस्त रही है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वेदांता लिमिटेड के संयंत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में रही है। सांसद ने कहा कि शक्ति जिले के प्लांट में बॉयलर फटने की ताजा घटना बेहद गंभीर और दुखद है। अब तक मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक श्रमिकों की मौत और 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
सांसद महंत ने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग आखिर क्या कर रहा है। बार-बार हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार एजेंसियों की चुप्पी समझ से परे है।
उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच समिति तत्काल गठित की जाए और हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों व प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक श्रमिकों के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार और घायलों के समुचित व उच्च स्तरीय इलाज की पूरी जिम्मेदारी वेदांता प्रबंधन को उठानी चाहिए।
सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!