ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पीआरए ग्रुप पर आयकर सर्वे में 37 करोड़ रुपए की कर चोरी का पर्दाफाश

रायपुर। मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय की टीम ने पीआरए ग्रुप (PRA Group) के खिलाफ आयकर सर्वे कार्रवाई में करीब 37 करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई मुख्य आयकर आयुक्त श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार हेडाऊ और संयुक्त आयकर आयुक्त वीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में की गई। सर्वे टीम का नेतृत्व आयकर उपायुक्त राहुल मिश्रा ने किया।

पीआरए ग्रुप रोड कंसट्रक्शन, सिविल कंसट्रक्शन, ब्रिज निर्माण और रेलवे के लिए कार्य करता है, और इसकी परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड और राजस्थान में भी संचालित हो रही हैं। गुरूवार दोपहर रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के मुख्य दफ्तर में शुरू की गई यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चली।

आयकर विभाग की टीम को कार्यालय में मिले दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की प्रारंभिक जांच में बोगस खर्चे दिखा कर लाभ कम दर्शाने के ठोस सबूत मिले हैं। दो दिनों की जांच के दौरान दस्तावेज के साथ-साथ हार्डडिस्क, मोबाइल और लैपटॉप का बैकअप भी लिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सबूतों का बैकअप विशेषज्ञों की टीम ने लिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!