ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

KORBA NEWS: अहिरन नदी में डूबने से गुजरात के ट्रक ड्राइवर की मौत, शव की तलाश जारी

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र स्थित अहिरन नदी में शनिवार दोपहर गुजरात से आए ट्रक ड्राइवर जितेंद्र कुमार पाल (24) की डूबने से मौत हो गई। जितेंद्र अपने दो साथियों के साथ नदी में नहाने गया था, लेकिन अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

तीन दिनों से ट्रक में ही रह रहा था मृतक
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र गुजरात से दो अन्य ट्रक ड्राइवरों के साथ आईपीबी बारूद फैक्ट्री में कच्चा माल डिलीवर करने आया था। फैक्ट्री में एंट्री पास न मिलने के कारण वे पिछले तीन दिनों से अपने ट्रक में ही रुके हुए थे। जितेंद्र को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह मग से पानी लेकर नहा रहा था, जबकि उसके साथी नहाकर किनारे लौट चुके थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घंटों तलाशी के बाद भी नहीं मिला शव
घटना के बाद आसपास के मछुआरों और रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों ने जितेंद्र की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी प्रबंधन तथा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!