ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

भारत सिखाएगा सबक, पाकिस्तान भुगतेगा खामियाजा: CM विष्णुदेव साय का तीखा बयान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई का कार्यक्रम रद्द कर रायपुर लौट आए हैं. एयरपोर्ट पर सीएम साय ने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा, पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. कल CCS की बैठक में जो फैसला किया गया है, वो उनके मुंह पर तमाचा है. पाकिस्तान को हमारा देश सबक सिखाकर रहेगा.

अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती 2025: जून में होगी भर्ती रैली, आवेदन प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंबई दौरे को लेकर कहा, 2 दिन का मुंबई प्रवास था पर जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश दिवंगत हो गए. आज उनकी अंतिम यात्रा है इसलिए दौरा छोड़कर आ गए. उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे. उद्योग मंत्री मुंबई में मौजूद है. वे कर्यक्रम खत्म करके लौटेंगे.

सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान को लेकर लिए गए 5 बड़े फैसलों को लेकर सीएम ने कहा, पिछले समय में भी पाकिस्तान द्वारा अटैक का करार जवाब दिया गया था, फिर भी पाकिस्तान बाज नहीं आया. जो दुःसाहस किया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!