Netagiri.in_____बाल्को खड़ के वार्ड क्रमांक 45 परसाभांठा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन से जुड़कर छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ियावाद की सेवा का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सेना की रीति-नीति और उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही 11 अगस्त को दीपका में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘जबर भोजली रैली’ में शामिल होने का आह्वान भी किया गया।
संगठन ने जल्द ही बाल्को क्षेत्र में एक सशक्त इकाई खड़ी कर, मूलनिवासियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उपेक्षा के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी की बात कही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और बाल्को स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राकेश सूर्यवंशी (संयोजक, बाल्को ), खुलेश्वर डहरिया (अध्यक्ष), संजीव गोस्वामी
(जिला उपाध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), संदीप चौहान, राकेश यादव, सजन दास, और बैठक प्रभारी प्रहलाद।
आगामी एक सप्ताह के भीतर एक बड़ी बैठक आयोजित कर सैकड़ों युवाओं को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई है।


