ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

कोरबा 18 मई 2025 – उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत 01 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात प्रदान की। उन्होने जहॉं एक ओर 55 लाख रूपये की लागत से संवारे गए कटहल गार्डन का लोकार्पण करते हुए उसे जनसेवा में समर्पित किया, वहीं दूसरी ओर जोन के 03 वार्डो को 65 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन कर कार्यो का शुभारंभ कराया। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ निगम के पार्षदगणों व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 25 के अंतर्गत स्थित कटहल गार्डन का मेन रोड तक 55 लाख रूपये की लागत से सौंदर्यीकरण व विकास का कार्य कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से सम्पन्न किया गया, उन्होने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा गार्डन को आमजनता की सेवा में समर्पित किया। इसी प्रकार निगम द्वारा 21 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 25 स्थित कटहल गार्डन एम.पी.नगर कोरबा का मेन रोड तक एण्ड-टू-एण्ड पेविंग कार्य कराया जाना हैं, वहीं वार्ड क्र. 31 कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत निर्मला स्कूल के पास 19 लाख 65 हजार रूपये की लागत से वेडिंग जोन का निर्माण किए जाने के साथ ही वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार में चन्द्रा समाज के भवन के पास नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन के ऊपर 25 लाख रूपये की लागत से हाल का निर्माण कराया जाना हैं, आज इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के द्वारा किया गया, उन्होने विधिवत पूजा अर्चना की, शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा कार्यो का शुभारंभ कराया।

व्यापक पैमाने पर दी गई विकास कार्यो की स्वीकृति

इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा व कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मदों के तहत व्यापक पैमाने पर विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जो क्रमशः प्रारंभ हो रहे हैं, अनेक छोटे-बडे़ काम वर्तमान में प्रगति पर हैं तथा शेष कार्यप्रक्रिया पूरी होते ही प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होने कहा कि बीते 01 साल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 400 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृत किया गया है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिलों में जिला खनिज न्यास मद की ऐसी सौगात दी है कि जिलों में विकास कार्यो हेतु फंड की कोई कमी नहीं हो रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस रखते हुए आमजनता की समस्याओं को दूर करने तथा गरीब कल्याण की योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन कर लोगों का जीवन स्तर उठाने का कार्य लगातार कर रहे हैं।

कोरबा का हो रहा साय-साय विकास

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कोरबा का भी साय-साय विकास हो रहा है, मुझे इस बात की अत्यंत प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का निरंतर मार्गदर्शन व आशीर्वाद कोरबा के विकास के लिए मुझे प्राप्त हो रहा है, परिणाम स्वरूप कोरबा में लगातार करोड़ों रूपये के विकास कार्य प्रारंभ कराए जा रहे हैं। इन कार्यो के पूरा होने से लोगों की विकास संबंधी समस्याएं दूर होंगी तथा हमारा कोरबा समस्या मुक्त शहर बनने की ओर अग्रसर होगा।

इस मौके पर प्रभारी आयुक्त विनय मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद अशोक चाबलानी, नरेंद्र देवांगन, अनुज जायसवाल, धनकुमारी गर्ग, अजय गोंड, ममता यादव, पंकज देवांगन, वर्षा वैष्णव, राकेश वर्मा, लक्ष्मण श्रीवास, चंद्रकली जायसवाल, सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, नरेंद्र पाटनवार, ज्योति वर्मा, मीना शर्मा, महेश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, एन के नाथ, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा , विनोद गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!