ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

शुल्क नियमों की अनदेखी कर संचालित जमनीपाली टोल प्लाजा पर गंभीर आरोप 60 किमी के बजाय 35 किमी दूरी पर वसूला जा रहा टोल, भाजपा नेता झाम लाल साहू ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

 

 

कोरबा___राष्ट्रीय राजमार्ग NH-149B पर उरगा–सारांगाव मार्ग में स्थित जमनीपाली टोल प्लाजा के संचालन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जनपद सदस्य झाम लाल साहू ने इसे भारत सरकार के शुल्क नियम 2008 का खुला उल्लंघन बताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टोल प्लाजा को तत्काल पूर्णतः बंद करने की मांग की है।
झाम लाल साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के शुल्क नियम 2008 के अनुसार दो निकटवर्ती टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर होना अनिवार्य है, जबकि जमनीपाली टोल प्लाजा केवल 35 किलोमीटर की दूरी के भीतर संचालित किया जा रहा है। जमनीपाली टोल से उरगा भारतमाला टोल प्लाजा (प्रक्रियाधीन) की दूरी मात्र 25 किलोमीटर तथा केसला टोल प्लाजा की दूरी 35 किलोमीटर बताई गई है, जो स्पष्ट रूप से नियमों के विरुद्ध है।

 


स्थानीय वाहन चालकों के साथ अन्याय का आरोप
पत्र में आरोप लगाया गया है कि इस टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। टोल संचालन निष्पादित अनुबंध के अनुसार नहीं किया जा रहा, जिसका साक्ष्य उपलब्ध होने का दावा भी किया गया है।
वेतन घोटाले का भी खुलासा
झाम लाल साहू ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत NHAI से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि टोल में कार्यरत टी.सी. (कुशल कर्मचारी) का निर्धारित वेतन ₹19,710 तथा सुपरवाइजर का ₹23,840 है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें ₹10,000 से ₹12,000 ही भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने इसे भारत सरकार को भ्रामक जानकारी देने का गंभीर मामला बताते हुए जांच व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
नियमों का पालन नहीं हुआ तो न्यायालय जाने की चेतावनी
भाजपा नेता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जमनीपाली टोल प्लाजा को शुल्क नियम 2008 के तहत तत्काल बंद नहीं किया गया, तो वे जनहित में उच्च अथवा सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकरण की होगी।
जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग
पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए जमनीपाली टोल प्लाजा को बंद किया जाए, अवैध वसूली पर रोक लगे और दोषी टोल संचालक व संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!