ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पाकिस्तान के साथ तनाव पर तीसरे दिन विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की दी जानकारी

नई दिल्ली, 9 मई 2025. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच शुक्रवार शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय ने लगातार तीसरे दिन मीडिया को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। इससे पहले 7 और 8 मई को भी सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हो रही सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी जा चुकी है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस को बताया कि 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से बार-बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 अलग-अलग स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की गई। इस दौरान लगभग 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिनका उद्देश्य भारतीय सैन्य संरचनाओं की जानकारी एकत्र करना और वायु रक्षा प्रणालियों की पड़ताल करना था।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इन हमलों में तुर्किये में बने ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने बहादुरी से प्रतिक्रिया देते हुए अधिकांश ड्रोनों को नष्ट कर दिया। एक UAV (मानवरहित विमान) की संदिग्ध गतिविधि भी देखी गई, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!