ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देशराजनीति

ध्वजा वितरण व भजन के साथ घर-घर दे रहे निमंत्रण

कोरबा ll अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता विकास महतो के साथ कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर निमंत्रण दे रहे हैं। खास बात यह कि निमंत्रण भ्रमण के दौरान भजन कीर्तन करती हुई टोली के साथ हनुमान रूप धरे भी कार्यकर्ता साथ रहते हैं। घर पर लगाने के लिए ध्वजा का भी वितरण किया जा रहा है। बुधवार की शाम निहारिका स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर समिति के वरिष्टगणों,

पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। नगर निगम आवासीय परिसर में घर-घर जाकर पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र प्रदान कर 22 जनवरी को दीपोत्सव एवं महाआरती में शामिल होने की अपील की। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राणा के साथ बजरंग दल के सदस्य भी शामिल रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!