ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

Jammu Kashmir SPO News: शहीदों के शव डंपर में क्यों लाए गए? पुलिस अधिकारियों पर भड़कीं BJP विधायक, कांग्रेस ने भी घेरा

Jammu Kashmir SPO News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के पार्थिव शरीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। BJP विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया है कि शहीद पुलिसकर्मियों के शवों को ताबूत के बिना डंपर में रखकर उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। उन्होंने इस मामले को शहीदों का अपमान बताते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर की। वहीं, कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में BJP विधायक शगुन परिहार पुलिस अधिकारियों को शवों को गांव तक पहुंचाने के तरीके पर फटकार लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की सुरक्षा में जान गंवाने वाले जवानों के पार्थिव शरीर के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया।

Allegation of transporting the body of a martyred SPO in a dumper truck in Jammu and Kashmir

डंपर में लाए गए शहीदों के पार्थिव शरीर, विधायक ने जताई नाराजगी

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों की गोलीबारी में मारे गए SPO रशपाल सिंह और बॉबी चंद का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव डच्छन के केयार में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों पुलिसकर्मी 11 नवंबर से लापता थे। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान उनके शव देहरना जंगल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद हुए थे।

दोनों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले थे। इतना ही नहीं, उनके पास मौजूद सर्विस राइफल भी गायब थी। BJP विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर को सम्मानजनक तरीके से नहीं लाया गया। उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा।

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जान को खतरा? ‘जलसा’ के बाहर फायरिंग की साजिश का खुलासा

कांग्रेस का आरोप- ग्रामीणों को खुद करना पड़ा इंतजाम

इस मामले में कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि दोनों शहीद SPO के पार्थिव शरीर बिना ताबूत के डंपर में घर पहुंचाए गए। यहां तक कि ग्रामीणों को खुद स्ट्रेचर और सफेद कपड़ों का इंतजाम करना पड़ा।

कांग्रेस ने कहा कि शहीदों को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में ग्रामीणों को ही जरूरी व्यवस्थाएं करनी पड़ीं। पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मोदी सरकार पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

जंगल में गोलियों से छलनी मिले थे दोनों SPO के शव

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की दोपहर किश्तवाड़ के मरवाह इलाके के देहरना जंगल में गोलीबारी की आवाजें सुनी गई थीं। इसके बाद से ही दोनों SPO लापता हो गए थे। गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें दोनों के शव बरामद हुए।

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों के पास 60 राउंड वाली एक INSAS राइफल और 50 राउंड वाली एक .303 राइफल थी। हालांकि, घटनास्थल से दोनों हथियार गायब मिले। फिलहाल इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!