ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

9 अक्टूबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जायेगा – हाजी अखलाक

कोरबा – जश्ने ईद मिलादुन्नबी कोरबा जिले में हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा । सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान अशरफी ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने यानी रबी-उल- अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन को ईद मिलादुन्नबी के नाम से जाना जाता है । इस बार ईद मिलादुन्नबी 9 अक्टूबर रविवार के दिन मनाया जायेगा । कोरबा जिले में जुलूस ए मोहम्मदी सुबह 9:30 बजे नूरी मस्जिद बुधवारी से निकाली जाएगी जुलूस पुरानी बस्ती मदीना मस्जिद तक जाएगी । हाजी अखलाक ने लोगो से अपील की है सभी अपनी दुकाने बंद करके जुलूस ए मोहम्मदी में आये। जामा मस्जिद कोरबा में मुये मुबारक की जियारत फजर से लेकर जोहर तक मर्दो को और जोहर से लेकर असर तक मस्तूरातो को जियारत करवाया जाएगा ।

सुन्नी मुस्लिम जमात के द्वारा 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को मस्जिद गरीब नवाज टी.पी. नगर में सुबह 11 बजे से आम मीटिंग रखी गयी थी। इस बैठक में समाज के मुखिया समेत बड़ी सँख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक में ईद मिलादुन्नबी और हुजूर गाजीए मिल्लत सैय्यद हाशमी मिया साहब व राशिद मक्की मिया साहब की आमद को लेकर चर्चा हुई ।इस पर सभी ने अपनी राय रखी और सहमति जताई गई । बैठक में सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद सब्बीर आमद असरफी ,अध्यक्ष हाजी अखलाक खान असरफी, ज.सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी, सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली , युनुस मेमन, शाकिर अंसारी, हलीम शेख ,आरिफ खान,सरवर हुसैन खान,अब्दुल करीम, मंसूर सेख,असरफ अली, इमरान (राजा),आरिफ खान(बंटी)मसूद अहसन ,अनवर रज़ा, तस्व्वुर भाई, अजहर अली, जुनैद मेमन,सोहेल अख्तर ,वसीम अकरम, शहनवाज ,मोइन ,अमन समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

12 अक्टूबर दिन बुधवार हुजूर गाजीए मिल्लत कोरबा आएंगे
हुजूर गाजीए मिल्लत की आमद को लेकर कोरबा में जोरो से तैयारी की जा रही है। दोपहर 3 बजे गौ माता चौक से शाही जुलूस व बाईक रैली के साथ हुजूर गाजीए मिल्लत की आमद कोरबा शहर में होगी ।

13 अक्टूबर गुरुवार को रहमते आलम कांफ्रेंस घण्टा घर ओपन थियेटर ग्राउंड में मनाया जाएगा। इसी अवसर पे हुजूर गाजीए मिल्लत को ख़िताबत करते हुए 50 वर्ष पूरे हो रहे है।जिसे गोल्डन जुबली खिताब कहा जायेगा। रात 9 बजे से हुजूर गाजीए मिल्लत सैय्यद हाशमी मियां व सैय्यद राशिद मक्की मियां का तकरीर (प्रवचन) होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ.चरण दास महंत , अध्यक्षता माननीय राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे, विशिष्ट अतिथि श्री राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर पालिक निगम कोरबा , श्री श्याम सुंदर सोनी सभापति नगर पालिक निगम कोरबा होंगे।
सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष हाजी अखलाक ने लोगो अपील की है कि 12 व 13 अक्टूबर के प्रोग्राम में अधिक से अधिक संख्या में लोग आए और प्रोग्राम को सफल बनायें। इसी तरह सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी ,ज.सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी, सेक्रेटरी सैय्यद असफाक अली व अन्य ने भी लोगो से अपील की हैं

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!