ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedछत्तीसगढ़

निकाय-चुनाव से पहले जोगी परिवार की होगी कांग्रेस वापसी:रेणु-अमित बड़े नेताओं के संपर्क में

रायपुर.छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस बागी नेताओं की घर वापसी कराने जा रही है। इसमें जोगी परिवार की भी कांग्रेस वापसी की चर्चा है। बताया जा रहा है कि विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी में भितरघात करने और बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं ने माफी भी मांगी है।

जोगी परिवार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर जब पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया तब उन्होंने बताया कि फिलहाल पार्टी में शामिल होने के लिए उनका आवेदन नहीं आया है, लेकिन अगर आवेदन आता है तब इस पर कमेटी और आलाकमान फैसला लेंगे।

बैज ने कहा कि कई लोग संपर्क में हैं। वे कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं। भाजपा में उनकी कोई पूछ-परख नहीं है। भाजपा में जाने के बाद उनकी हालत बहुत खराब है। वे न घर के रहे और न ही घाट के हैं। हमारी कमेटी के पास कई नाम आए हैं, जिन पर चर्चा होगी।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव से पहले अमित और रेणु जोगी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से की थी मुलाकात।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव से पहले अमित और रेणु जोगी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से की थी मुलाकात।

पायलट ने 7 नेताओं को दी जिम्मेदारी

कांग्रेस बागियों और भितरघातियों की घर वापसी के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत 7 नेताओं को जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के मुताबिक रेणु और अमित जोगी पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं, उन्होंने फिर से कांग्रेस में वापसी की गुजारिश की है।

चरणदास महंत से हुई थी मुलाकात

रायपुर दक्षिण के उपचुनाव से पहले अमित और रेणु जोगी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कांग्रेस वापसी की भी चर्चा हुई थी। जेसीसीजे ने दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस को निशर्त समर्थन देने का ऐलान किया था। हालांकि इस समर्थन का कोई फायदा कांग्रेस को नहीं मिला।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!