ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार, एसआईटी की बड़ी सफलता

रायपुर। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में एसआईटी ने रविवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अब पुलिस हैदराबाद से बीजापुर लाकर कड़ी पूछताछ करेगी।

एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद्राकर हत्या मामले में प्रमुख संदिग्ध था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम ने उच्चतम स्तर पर रणनीति बनाई और आखिरकार उसे हैदराबाद से दबोच लिया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!