Netagiri.in_कोरबा/रायपुर। 18 मार्च को कोरबा के पत्रकारों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यप्रणाली, गतिविधियों और प्रश्नोत्तर सत्र को दीर्घा से देखा तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रूबरू हुए।
![]()
![]()
♦
प्रथम चरण में कोरबा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचने वालों में नई दुनिया के ब्यूरो चीफ देवेन्द्र गुप्ता, प्रेस क्लब कोरबा के उपाध्यक्ष एवं शिखर केसरी के संपादक रामेश्वर ठाकुर, नई दुनिया की पत्रकार बीता चक्रवर्ती, साधना न्यूज चैनल की कोरबा ब्यूरो हेड रेणु जायसवाल, जीटीवी की कोरबा ब्यूरो हेड नीलम पोडवार, ईटीवी कोरबा के ब्यूरो हेड राजकुमार शाह, दैनिक जोहार छत्तीसगढ़ के ब्यूरो हेड प्रीतम जायसवाल, दिव्य आकाश से युधिष्ठिर राजवाड़े, महिला पत्रकार प्रतिमा सरकार, प्रीति यादव, आशा ठाकुर, रजनी चौहान एवं वर्षा चौहान शामिल थे।
इस अवसर पर पत्रकारों की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी हुई।
मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत करते हुए पत्रकारों का हालचाल जाना और उन्हें राज्य भ्रमण पर भेजने की बात कही, ताकि वे अन्य राज्यों की भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को समझ सकें। उन्होंने विशेष रूप से महिला पत्रकारों को प्राथमिकता देने की बात भी कही। इस पहल के लिए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के आमंत्रण पर पत्रकारों का यह दौरा संभव हो सका। विधानसभा पहुंचने पर पत्रकारों ने सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया और बाद में नेता प्रतिपक्ष से सौजन्य मुलाकात की।
विधानसभा भ्रमण के दौरान पत्रकारों को जनप्रतिनिधियों के बीच हुए सवाल-जवाब और विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा को समझने का अवसर मिला। सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर जोरदार तर्क-वितर्क हुए।
यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनप्रतिनिधि प्रदेश के विकास और जनता के हितों से जुड़े विषयों को उठाते हैं तथा सरकार उनसे संबंधित जवाब प्रस्तुत करती है। इस भ्रमण ने पत्रकारों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की गहराई को समझने का एक महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान किया।