Netagiri.in—-कटघोरा कोरबा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णालाल जायसवाल (गुरूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी जायसवाल, निवासी गांधी चौक कोरबा का 82 वर्ष की आयु में आज रविवार देर शाम देहावसान हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं एवं उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पुत्र महेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल पार्षद एवं अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण गजेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष पत्रकार सोसायटी कोरबा पौत्र सन्नी जायसवाल सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों एवं बस्तीवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे गांधी चौक स्थित निवास स्थान से प्रारंभ होगी एवं स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Related Articles
छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन की अनियमितताओं पर हंगामा, 100 करोड़ की गड़बड़ी की जांच की मांग
December 17, 2024
खूनी होली: पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को फांसी लगाने का किया प्रयास, गांव में सनसनी
March 13, 2025


