ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

Kerala Murder Case: आईफोन चाहिए था, दोस्त को बाइक दिलानी थी; नाबालिगों ने कर दिया खौफनाक कांड

Kerala Murder Case: केरलम के करुवट्टा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 13 साल की एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही नाना की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, लड़की को आईफोन खरीदने और अपने एक दोस्त के लिए मोटरसाइकिल लेने के लिए पैसों की जरूरत थी। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) में चार्जशीट दाखिल की है।

Kerala Murder Case

दो महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस की जांच के अनुसार, इस वारदात की योजना करीब दो महीने पहले बनाई गई थी। आरोपी लड़की और उसके तीनों दोस्त इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि लड़की को अपने लिए आईफोन और एक दोस्त को मोटरसाइकिल दिलाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने बुजुर्ग को निशाना बनाने की योजना बनाई।

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में दाखिल 740 पन्नों की चार्जशीट में चार नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें दो लड़कों की उम्र 17 साल, एक की उम्र 16 साल और लड़की की उम्र महज 13 साल बताई गई है।

AI Technology News: AI खुद लेने लगेगा फैसले, इंसानों की आजादी पर मंडरा सकता है खतरा

घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त की रात तीनों लड़के बाथरूम की छत की टाइल हटाकर और वेंटिलेशन के रास्ते बुजुर्ग के घर में दाखिल हुए थे। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चेहरे पर चादर दबा दी।

इसके बाद उनके हाथ धोती से और पैर तौलिए से बांध दिए गए। चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और सिर व गर्दन पर वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। आरोपियों पर घर से करीब 36 ग्राम सोना चोरी करने का भी आरोप है।

व्हाट्सएप कॉल पर लड़की को दिखाई वारदात की जगह

जांचकर्ताओं के अनुसार, हत्या के दौरान लड़कों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए लड़की को वारदात वाली जगह दिखाई थी। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं।

जांच के दौरान छह सिम कार्ड भी बरामद किए गए। इनमें से एक सिम कार्ड केवल हत्या वाले दिन एक्टिव था। पुलिस ने इन डिजिटल सबूतों की पुष्टि के लिए मेटा से भी जानकारी मांगी है।

87 गवाह और 98 दस्तावेज बने जांच का हिस्सा

पुलिस ने इस मामले में 87 गवाहों के बयान, 98 दस्तावेज और 12 भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा छह सीसीटीवी फुटेज को भी अहम सबूत माना गया है। इन फुटेज में आरोपी हरिपाद रेलवे स्टेशन पर उतरते, घर पहुंचते और वारदात के बाद वहां से जाते हुए दिखाई देने की बात कही गई है।

तीन लड़कों पर बालिगों की तरह मुकदमा चलाने की मांग

अभियोजन पक्ष ने तीनों लड़कों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की मांग की है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड करेगा।

बोर्ड अपराध की गंभीरता, आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति का आकलन करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगा। फिलहाल यह मामला कम उम्र के बच्चों की आपराधिक गतिविधियों और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!