ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा: 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक को बंधक बना कर मारपीट, आरोपी ड्राइवर को बर्खास्त

कोरबा, 12 फरवरी 2025।कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक प्रिंस पांडे को बंधक बना कर मारपीट की गई। आरोप है कि एम्बुलेंस के ड्राइवर मोतीलाल यादव और उसकी महिला साथी किरण चौहान ने मिलकर प्रिंस का अपहरण किया, फिर उसे मारपीट करने के बाद एक घर में बंद कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, प्रिंस पांडे हाल ही में मोतीलाल यादव को निलंबित कर चुके थे, क्योंकि मोतीलाल की शराब की आदतें कंपनी के नियमों के खिलाफ थीं। निलंबन से नाराज मोतीलाल ने अपनी महिला साथी किरण चौहान के साथ मिलकर प्रिंस का अपहरण किया। इसके बाद दोनों ने प्रिंस की जमकर पिटाई की और उसे मेडिकल कॉलेज परिसर में छोड़ दिया। जब प्रिंस बेहोश हो गए, तो आरोपियों ने उसे दादर क्षेत्र में स्थित एक घर में बंद कर दिया।

पुलिस की तत्परता से हुआ बचाव

जब प्रिंस को होश आया, तो उन्होंने अपना लोकेशन अपने दोस्त और पुलिस को बताया। इसके बाद कोरबा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंस को वहां से छुड़ाया और अस्पताल भेजा। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!