ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा: शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी फरार

कोरबा। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र स्थित कोरबी चौकी के अंतर्गत ग्राम बगबुडी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 70 वर्षीय महासिंह ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी दसमतिया बाई की बीती रात हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों ने एक साथ शराब पी थी, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर महासिंह ने टंगिए से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

शराब के नशे में हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद के बाद महासिंह ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। सुबह होते ही महासिंह अपने परिवारवालों को घटना की सूचना देकर पुलिस चौकी जाने की बात कहकर घर से निकल गया। वहीं, घटना की सूचना उसके परिवारजनों ने सरपंच जोहन सिंह और निर्वाचित सरपंच पति अजय कुमार को दी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!