
Netagiri.i.–****Renu jaiswal***रायपुर, 27 जनवरी 2026—छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दोनों अफसरों को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई।
निलंबित अधिकारियों में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद पंचायत के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल शामिल हैं। दोनों को ACB द्वारा गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत यह सख्त कदम उठाया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह कार्रवाई न केवल प्रशासनिक सख्ती को दर्शाती है, बल्कि भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश भी है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।



