ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कांग्रेस के विजय जुलूस के दौरान एयरगन से चलाई गोली

रायपुर. राजधानी में आधी रात गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. यह मामला सरस्वती नगर इलाके के कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास का है. पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नंद किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 शहीद मनोमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई. पार्षद चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस के दौरान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायर किया. कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने फायरिंग किया.

कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर कमर में छर्रा लगने से घायल हो गया. उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. एयरगन से फायर करने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!