ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन आज, जिला कार्यालय सहित मंडलों में मनाया जाएगा जन्मदिन देर रात से ही सोशल मीडिया में बधाइयों का दौर जारी..

सादा जीवन, स्पष्ट विचार और संगठन के प्रति समर्पण – यही श्री गोपाल मोदी की पहचान है। कोरबा जिले में पार्टी की नींव को मजबूत बनाने में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। ---

 

 

 

Netagiri.in—–कोरबा।भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का आज जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने उन्हें  फोन पर एवं सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वास्थ्यपूर्ण जीवन की कामना की, बताया जा रहा है कि जिले के भाजपा कार्यालय सहित विभिन्न मंडलों में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा

श्री गोपाल मोदी पिछले कई वर्षों से संगठनात्मक कुशलता, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी निष्ठा से पार्टी की मजबूती में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा जिले में कई स्थानों पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया, जिसमें फल वितरण, पौधरोपण और अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे जिला कोरबा भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री मोदी को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को देखते हुए उन्हें बधाई दी है

भाजपा प्रदेश नेतृत्व से भी बधाइयों का दौर जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से श्री गोपाल मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी है

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!