कोरबा
कोरबा: तीन दोस्तों की जल समाधि, चार दिन बाद मिलीं लाशें
कोरबा। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में 3 फरवरी से लापता तीन दोस्तों के शव डुबान क्षेत्र से बरामद किए गए। चौथे दिन तीनों शव एक के बाद एक नज़दीक से मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान आशुतोष सोनीकर (18), सागर चौधरी (28), और बजरंग प्रसाद (19) के रूप में हुई है। तीनों 3 फरवरी को घूमने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
मंगलवार को हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र से युवकों के कपड़े, जूते, मोबाइल और दोपहिया वाहन लावारिस मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई गई। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम ने दो दिनों तक तलाशी अभियान चलाया। गुरुवार को सागर चौधरी का शव तैरते हुए मिला, फिर बजरंग प्रसाद का शव जलकुंभी में फंसा मिला। आशुतोष का शव रात को मछुआरे ने दर्री डेम के पास देखा।


