ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा: तेज रफ्तार कार 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 SECL कर्मियों की मौत, 2 गंभीर घायल

कोरबा। जिले के बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में SECL के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए।

मृतकों की पहचान और हादसे का कारण

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड (35) के रूप में हुई है। गणेश कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में कार्यरत था, जबकि रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ थे। दोनों हादसे के दौरान कार के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!