ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

KORBA: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में छाई शोक की लहर

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पाली थाना क्षेत्र का है जहां पाली रोड पर यह हादसा हुआ है। मृतक 28 वर्षीय दीपक लाल जो बांकीमोंगरा के डंगनिया का निवासी था। दीपक अपनी बाइक में सवार होकर रतनपुर स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह पाली मोड़ के पास पहुंचा वैसे ही ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के कारण मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित ना हो इस कारण शव को उठाकर अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों की माने तो ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। जहां दोनों के आमने-सामने भिड़ंत हो गई और घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जहां पर परिजनों के आने के बाद पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं वहन को जब्त कर ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक खेती किसानी का काम करता था और खाली समय में मजदूरी पर जाया करता था। घर का एक कमाने वाला पुत्र था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!