ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024 MVA पर अकेले एकनाथ शिंदे भारी, कांग्रेस गठबंधन से ज्यादा सीटें पा रही शिवसेना

महाराष्ट्र ,विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में महायुति अकेले 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।महाराष्ट्र लोकसभा प्रतिनिधित्व के मामले में दूसरा सबसे बड़ा और भारत में विधानसभा की ताकत के मामले में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस महत्वपूर्ण चुनाव के नतीजे एकनाथ शिंदे के लिए बड़ी जीत है, क्योंकि उनकी पार्टी अकेले एमवीए से ज्यादा सीटें लाई है। अजित पवार ने भी शरद पवार को झटका दिया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बारामती विधानसभा से एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार के समर्थकों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार अजित पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव में हार देखते हुए संजय राउत ने कहा कि नतीजों में गड़बड़ हुई है। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र को विपक्ष का नेता भी नहीं मिलेगा।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिल गया है। अकेली भाजपा 115 सीटों पर आगे है।

नवाब मलिक को करारी हार मिलती दिख रही है। मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी आगे चल रहे हैं। आजमी को AIMIM के अतीक खान से कड़ी टक्कर मिल रही है।

रुझानों में महायुति को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। भाजपा गठबंधन डबल सेंचुरी मारते हुए 201 सीटों पर आगे है वहीं, MVA 60 सीटों पर आगे है।

रुझानों में महाराष्ट्र के अंदर भाजपा की लहर चलती दिख रही है। अकेली भाजपा 114 सीटों पर आगे है। वहीं, महायुति अब 180 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को बहुमत मिल गया है। वहीं, MVA 100 सीटों के आंकड़े को भी पार नहीं करती दिख रही है।

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर हो गया है। रुझानों में MVA ने महायुति पर बढ़त बना ली है। एमवीए अब 127 और महायुति 126 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों में बड़ा उलटफेर सामने आया है। महायुति और MVA में अब कांटे की टक्कर हो गई है। दोनों गठबंधन 125 सीटों पर आगे चल रहे है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!