ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

PM मोदी शाम 7 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

 नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के नतीजों पर चर्चा करेंगे।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। यहां भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर बढ़ रहा है। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 60 से कम सीटों पर सिमट रहा है।

हालांकि, झारखंड की 81 सीटों पर रुझानों में झामुमो गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है।

10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर इसी साल अगस्त में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था।

जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है।’

‘ यहां दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!