ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

संसद भवन के सामने शख्स ने खुद को आग लगाई:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली। में नए संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने बुधवार दोपहर एक शख्स ने खुद को आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर झुलसा है।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी के मुताबिक दोपहर 3.35 कॉल आया था। इसमें युवक के आग लगाने की बात रही गई थी। हमने एक गाड़ी मौके पर भेजी थी।

अधिकारी ने बताया कि संसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी मिलने पर मौके पहुंची पुलिस को घटनास्थल से पेट्रोल, जला हुआ बैग और जूता मिला है। जिस जगह पर युवक ने खुद को आग लगाई, वहां बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल युवक की जानकारी सामने नहीं आई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!