ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

विशेष चिकित्सा गतिविधियों के लिये लायन डा.नागेंद्र शर्मा को किया गया सम्मानित

Netagiri.in*इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2022-23 की रीजन 4 की रीजन कॉन्फ्रेंस “अर्पित”  में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को विशेष चिकित्सा गतिविधियों के लिये सम्मानित किया रीजन चेयर पर्सन लायन नंद किशोर अग्रवाल एवं अतिथियों ने ।*

विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2022-23 की रीजन 4 की रीजन कॉन्फ्रेंस “अर्पित” का आयोजन 2 अप्रैल 2023 रविवार को  लायंस क्लब इंटरनेशनल के लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में रीजन 4 के रीजन चेयरपर्सन लायन नंदकिशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में एवं महापौर लायन राजकिशोर प्रसाद के विशिष्ट आतिथ्य में होटल फोर सीजन में सम्पन्न हुई । जिसमे लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के रीजन 4 के रीजन चेयरपर्सन लायन नंदकिशोर अग्रवाल ने लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को उनके विशेष चिकित्सा गतिविधियों के लिये तथा चिकित्सा के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिये उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें रीजन कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश अग्रवाल एवं अध्यक्ष रीजन 4 के रीजन चेयर पर्सन सहित मंचस्थ अतिथियों ने रीजन कॉन्फ्रेंस “अर्पित” के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया। इस रीजन कॉन्फ्रेंस “अर्पित” में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जोन 9 एवं जोन 10 के जोन चेयरपर्सन द्वय लायन कैलाश अग्रवाल एवं लायन कामायनी दुबे, विडीजी 2 लायन विजय अग्रवाल,  अग्रवाल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एम.डी. माखीजा, लायन जी.डी.सिंह, लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन पी.एल.सोनी के अलावा बड़ी संख्या में विभिन लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे ।


Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!