ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़रायपुर

अस्पताल निर्माण के 35 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, विधायक मंडावी ने सीएम साय से की जांच की मांग

रायपुर. विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जिला अस्पताल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्र लिखकर प्रदेश स्तरीय जांच समिति बनाकर मामले की जांच की मांग की है. पत्र में बताया गया है कि करीब 35 करोड़ से अधिक के निर्माण का सिंगल टेंडर दल्ली राजहरा की फर्म को दिया गया है.

विधायक इंद्रशाह ने कहा है कि मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में प्रस्तावित 200 बिस्तर जिला अस्पताल के निर्माण टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है. करीब 35 करोड़ के अस्पताल निर्माण के लिए सीजीएमएससी के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए गए. इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें रायपुर की रामराजा मिनरल्स, वीर प्रोजेक्ट कंपनी के अलावा दल्ली राजहरा की नाकोड़ा कंस्ट्रक्शन थे. दो कंपनियों को टेक्निकल त्रुटि के चलते अपात्र कर दिया गया और फिर नाकोड़ा कंस्ट्रक्शन को टेंडर दे दिया गया.

कांग्रेस विधायक इंदर शाह मंडावी ने कहा, CGMSC के एसी अखिलेश तिवारी ने नियम कानून को तोड़ मरोड़कर अपने चहेते को टेंडर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगल टेंडर मंजूर नहीं किया जा सकता है. बावजूद टेंडर दे दिया गया. उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!