ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accident

मोदी साहेब रक्षा उपकरण बनाने की बात कर रहे हैं और हम एक पुल भी संभालकर नहीं रख पाए, मोरबी की घटना से क्या बदलेगा गुजरात में बीजेपी का समीकरण क्या जागेगी कांग्रेस की उम्मीद

Netagiri news मोरबी के दर्दनाक हादसे का असर अब राजनीति पर भी पड़ता नजर आ रहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी के खाते वाली इस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस का दबदबा बढ़ सकता है। रविवार शाम को पुल ढहने की वजह से करीब 140 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया और रखरखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

समझें सियासी हाल
साल 1995 से लेकर 2012 तक यह सीट भाजपा के खाते में रही, लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में कांग्रेस को सीट और उम्मीदवार दोनों ही गंवाने पड़ गए। 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश मेरजा ने 3400 से ज्यादा मतों से भाजपा के कांति अमृतिया को हराया था। बाद में वह भाजपा में चले गए और 2020 में सीट से उपचुनाव लड़ा और दोबारा जीत गए।

मोरबी पुल गिरने से कुछ दिन पहले मरम्मत पर खर्च हुए थे 2 करोड़? नहीं बदले गए पुराने तार

पाटीदार आंदोलन से है कनेक्शन
गुजरात में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान पाटीदार आंदोलन जारी था। ऐसे में बड़ी पाटीदार आबादी वाली मोरबी सीट पर भी इसका खास प्रभाव रहा था। 2020 में कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में आने वाले मेरजा को 2021 में हुए कैबिनेट फेरबदल में फायदा हुआ और उन्हें मंत्री बनाया गया। हालांकि, मोरबी की ताजा घटना के बाद मेरजा निशाने पर हैं। वहीं, यहां से भाजपा के पूर्व विधायक अमृतिया बचाव कार्य में जुटे नजर आए। वह उन नेताओं में शामिल रहे, जो नदी में उतरकर लोगों को बाहर निकाल रहे थे।

कांग्रेस को समीकरण बदलने की उम्मीद
एक न्यूज़ सर्वे के अनुसार टंकारा विधायक और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कगथारा का कहना है, ‘यह घटना भाजपा पर केवल मोरबी ही नहीं, बल्कि पूरे गुजरात पर असर डालेगी। लोगों ने प्रशासन की असफलता को देखा है। मोदी साहेब रक्षा उपकरण बनाने की बात कर रहे हैं और हम एक पुल भी संभालकर नहीं रख पाए। लोगों को एहसास हो गया है कि ये लोग (बीजेपी) केवल खोखले दावे कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया है, ‘बृजेश मेरजा को अगर टिकट मिलता तो वह वैसे भी हार जाते। अब वह निश्चित रूप से हारेंगे।’

पीएम मोदी का दौरा
तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी पहुंचेंगे। सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्होंने केवाड़िया से घटना पर दुख जाहिर किया था। फिलहाल, सीएम भूपेंद्र पटेल लगातार घटनास्थल पर जा रहे हैं और बचाव और राहत कार्य की जानकारी ले रहे हैं।

मोरबी के दर्दनाक हादसे का असर अब राजनीति पर भी पड़ता नजर आ रहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी के खाते वाली इस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस का दबदबा बढ़ सकता है। रविवार शाम को पुल ढहने की वजह से करीब 140 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया और रखरखाव करने वाली कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

समझें सियासी हाल
साल 1995 से लेकर 2012 तक यह सीट भाजपा के खाते में रही, लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में कांग्रेस को सीट और उम्मीदवार दोनों ही गंवाने पड़ गए। 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश मेरजा ने 3400 से ज्यादा मतों से भाजपा के कांति अमृतिया को हराया था। बाद में वह भाजपा में चले गए और 2020 में सीट से उपचुनाव लड़ा और दोबारा जीत गए।

मोरबी पुल गिरने से कुछ दिन पहले मरम्मत पर खर्च हुए थे 2 करोड़? नहीं बदले गए पुराने तार

पाटीदार आंदोलन से है कनेक्शन
गुजरात में बीते विधानसभा चुनाव के दौरान पाटीदार आंदोलन जारी था। ऐसे में बड़ी पाटीदार आबादी वाली मोरबी सीट पर भी इसका खास प्रभाव रहा था। 2020 में कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में आने वाले मेरजा को 2021 में हुए कैबिनेट फेरबदल में फायदा हुआ और उन्हें मंत्री बनाया गया। हालांकि, मोरबी की ताजा घटना के बाद मेरजा निशाने पर हैं। वहीं, यहां से भाजपा के पूर्व विधायक अमृतिया बचाव कार्य में जुटे नजर आए। वह उन नेताओं में शामिल रहे, जो नदी में उतरकर लोगों को बाहर निकाल रहे थे।

कांग्रेस को समीकरण बदलने की उम्मीद
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, टंकारा विधायक और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कगथारा का कहना है, ‘यह घटना भाजपा पर केवल मोरबी ही नहीं, बल्कि पूरे गुजरात पर असर डालेगी। लोगों ने प्रशासन की असफलता को देखा है। मोदी साहेब रक्षा उपकरण बनाने की बात कर रहे हैं और हम एक पुल भी संभालकर नहीं रख पाए। लोगों को एहसास हो गया है कि ये लोग (बीजेपी) केवल खोखले दावे कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया है, ‘बृजेश मेरजा को अगर टिकट मिलता तो वह वैसे भी हार जाते। अब वह निश्चित रूप से हारेंगे।’

पीएम मोदी का दौरा
तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी पहुंचेंगे। सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्होंने केवाड़िया से घटना पर दुख जाहिर किया था। फिलहाल, सीएम भूपेंद्र पटेल लगातार घटनास्थल पर जा रहे हैं और बचाव और राहत कार्य की जानकारी ले रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!