ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवा बनाएंगे ट्रैक्टर, महिंद्रा कंपनी के साथ एमओयू, सीएम साय बोले – कौशल ही समृद्धि का आधार

रायपुर, 2 मई 2025 — छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। प्रदेश सरकार और महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के बीच ट्रैक्टर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू (स्मरण पत्र) पर हस्ताक्षर हुआ है। इसके तहत राज्य के युवाओं को ट्रैक्टर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे तकनीकी रूप से दक्ष बनकर आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित ‘नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला’ में इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा, “आज मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी हमारे बच्चों को ट्रैक्टर निर्माण का प्रशिक्षण देगी। मैं खुद एक आदिवासी समुदाय से आता हूं, गांव से जुड़ा हूं, इसलिए मैं जानता हूं कि ऐसे अवसर युवाओं और महिलाओं के जीवन में कितना बदलाव ला सकते हैं।”

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए प्रदेश भर में लाइवलीहुड कॉलेज और आईटीआई संस्थान स्थापित किए गए हैं, जहां युवाओं को उनकी रुचि और आवश्यकता के अनुसार तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खासकर जनजातीय युवाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की गई हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने अपनी नई औद्योगिक नीति में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि युवाओं, महिलाओं और जनजातीय वर्गों को उद्योग तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में मजबूत अवसर मिलें। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का हर युवा न सिर्फ रोजगार पाए, बल्कि खुद उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार दे।”

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!