ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग—गैस कटर से लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले कुल 15 आरोपियों में से 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, कबाड़ माफिया बरबटी उर्फ मुकेश साहू सहित 10 की कोरबा पुलिस को तलाश, उद्योग नगरी में अपराधों के आगोस में युवा वर्ग ,

ब्रेकिंग—गैस कटर से लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले मामले में कोरबा पुलिस ने कुल 15 आरोपियों में से 05 आरोपियों को किया  गिरफ्तार, कबाड़ माफिया बरबटी उर्फ मुकेश साहू सहित 10 की कोरबा पुलिस को तलाश पुलिस कर रही है

आपको बता दें कि रशियन हॉस्टल के पास पुल को  गैस कटर से लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले
मामले में आरोपियों के कब्जे से 01 टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन, 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन एवं ₹6,000 नगद बरामद किया गया है

आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 05 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग जप्त

मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया। उनके दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा  प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस को पतासाजी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं लगातार पतासाजी के आधार पर कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें असलम खान, मुकेश साहू उर्फ बरबटी, शिवा, सोनू मेमन, सुमित साहू, आदित्य यादव उर्फ आदि, केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर शामिल हैं। इनमें से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल में लगे लोहे के रेलिंग/पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की गई है।

चिंताजनक पहलू : युवा वर्ग अपराधों के घेरे में
इस पूरे प्रकरण में एक गंभीर सामाजिक चिंता यह सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की आयु 19 से 27 वर्ष के बीच है। यह तथ्य दर्शाता है कि युवा वर्ग तेजी से संगठित अपराधों की ओर आकर्षित हो रहा है, जो समाज के लिए खतरे की घंटी है।
आसान पैसों के लालच में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज के विकास में बाधक भी है। युवाओं का इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त होना परिवार, समाज और प्रशासन—तीनों के लिए आत्ममंथन का विषय है।
गिरफ्तार आरोपीगण
लोचन केवट, पिता मंगुल राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
जयसिंह राजपूत, पिता खड़दीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
मोती प्रजापति, पिता राजमणि प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी – पम्पहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
सुमित साहू, पिता देवीदीन साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी – मैगजीनभांटा साईं मंदिर के पास, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर, पिता हेमंतपुरी गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी – 15 ब्लॉक झरनापारा, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जन-अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों, विशेषकर युवा वर्ग, से अपील करती है कि वे अपराध से दूर रहें और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!