ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा टोनही नाला के पास मंगलवार को हुआ. पिकअप वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जो छुरा से भिरालाट बारात जा रहे थे. वहीं कार में चार लोग बीजापुर से रायगढ़ की ओर यात्रा कर रहे थे. टोनही नाला के पास दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक की पहचान की जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर पूरे ममले की जांच कर रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!