ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

एसीबी कंपनी के अधीन कार्यरत ट्रांसपोर्ट कंपनी के वर्कर की संदिग्ध मौत पुलिस कर रही मामले की जांच।

छत्तीसगढ़ कोरबा/ छत्तीसगढ के कोरबा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बिहार से आकर यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करता था। कर्मचारियों को वह कंपनी के गेट के बाहर घायल अवस्था में मिला था। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मामला दीपिका थाना क्षेत्र का है। दीपिका क्षेत्र में ACB कंपनी है। इसी कंपनी के अंदर रोशन विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी भी काम करती है। इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में अमर सिन्हा(35) भी काम करता था। वो यहां अपनी पत्नी के साथ हरदीबाजार क्षेत्र में रहता था। रोज की तरह वह शनिवार सुबह भी ड्यूटी पर गया था। शरीर में चोट के निशान बताया गया कि शनिवार सुबह ही कंपनी के कर्मचारियों को अमर घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर में चोट के भी निशान थे। इसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम करके परिजनों को सौंप दिया गया था। अस्पताल में मौत होने के बाद ही परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया था। पुलिस को कहना है कि युवक के सिर और कई जगह पर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद पूरा मामले का पता चल सकेगा। वहीं कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि हो सकता है कि किसी भारी चीज से टकराने से वह घायल हुआ हो और उसकी मौत हो गई हो। हमें इस बारे में पता नहीं है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!