ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

ACB के कोल वाशरियों में छापा,मचा हड़कंप, गरुड़ कोल वाशरी के पास भारी तादाद में बल तैनात

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के दीपका में संचालित आर्यन कॉल बेनिफिकेशन (एसीबी)कंपनी के ठिकानों पर आज दोपहर बाद छापा की बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी के चाकाबुड़ा, दीपका थाना के पीछे, रतिजा तथा एक अन्य कोयला ठिकानों पर दबिश दी गई। खनिज विभाग, पर्यावरण संरक्षण विभाग तथा प्रशासन द्वारा मारे गए छापे के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। छापा के संबंध में अभी कोई प्रारंभिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन कोयला स्टाक आदि का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। एक साथ चारों ठिकानों पर पड़ी दबिश से एसीबी में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ कोल वाशरी के पास भारी बल तैनात किया गया है वहीं कंपनी के अन्य ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही है जहां पर पुलिस की टीम मौजूद है ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!