ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

निगम बजट पर सियासत गर्म: महापौर ने बताया ओपी चौधरी से प्रेरित, संदीप साहू ने उठाए सवाल

रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम ने बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि हमने बजट में जो भी प्रावधान किया है, उसे एक वर्ष में पूरा करने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर निगम में नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने बजट की निंदा की है. बतौरा महापौर मीनल चौबे ने अपना पहला बजट पेश करने के बाद मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग, हर समाज के लोगों के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है. थर्ड जेंडर के लिए हमने गार्डन बनाने का प्रावधान किया है.

वहीं 400 करोड़ की कटौती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि वास्तविकता का बजट है, हम जितना अनुमान लगाया है, उसके मुताबिक ही बजट लाए हैं, ताकि खर्च भी हम कर सके और विकास भी हो.

वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने बजट की निंदा करते हुए कहा कि गौ संरक्षण के लिए, गौ अभयारण्य बनाने का कोई प्रावधान नहीं है. मच्छरों के उन्मूलन के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है. तालाबों के संरक्षण के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है. कांग्रेस पार्षद आकाश तिवारी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में विश्वास की कमी है, जो इतना कम बजट पेश किया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में कोई नई बात नहीं थी. निगम की बीजेपी सरकार के पहले बजट से स्पष्ट हुआ है कि कथनी और करनी में अंतर है. बजट फेलियर साबित होगा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!