ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पत्रकार की हत्या पर जारी है सियासत : भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने जारी की तस्वीर, सुशील आनंद ने कहा- हत्यारा है भाजपा का सदस्य, जानें पूरा मामला

रायपुर. बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर छत्तीसगढ़ सियासत जारी है. भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने बस्तर के बीजेपी से वरिष्ठ नेता के साथ ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का फोटो जारी किया है. पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, आरोपी ठेकेदार को गृहमंत्री ने कांग्रेसी नेता बताया था. कांग्रेस पार्टी गृह मंत्री विजय शर्मा के आरोपों का खंडन करती है. सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता था. आज की तारीख में हत्यारा बीजेपी का सदस्य है.

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, बीजेपी के बस्तर से वरिष्ठ नेता जी. वेंकटेश रेड्डी ने हत्यारे सुरेश चंद्राकर का बीजेपी प्रवेश कराया था. अपराधी सुरेश चंद्राकर को माला पहनाया था. बीजापुर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष जी. वेंकट बस्तर जिले के तीन जिले का भाजपा प्रभारी भी है. गृह मंत्री को अपने संगठन के बारे में पता नहीं है. गृह मंत्री के बयान का कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है. दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 1 करोड़ की नगद सहायता एवं सरकारी नौकरी दी जाए.

कांग्रेस संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है. बीजेपी सरकार में कई बार हमला हुआ है. इस सरकार के TI ने बीजापुर में ही चार पत्रकारों को जेल भेज दिया था. कल ही प्रतिष्ठित संस्थान के पत्रकार को वन विभाग के अधिकारी ने जान से मारने की धमकी दी. कार्रवाई करने और सुरक्षित रखने पत्रकारवार्ता कर सिर्फ कांग्रेस को कोसते हुए नजर आए. उनकी पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ही तकिया कलाम था. अपराधी…अपराधी होता है, किसी भी दल का हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

सुशील आनंद ने कहा, कांग्रेस पार्टी उनमें से नहीं है जो यदि उद्योगपति द्वारा किए भ्रष्टाचार पर बचाव करने केंद्र की एक दर्जन मंत्री को सफाई देने उतार दे. 15 दिन का सीएम निवास का सीसीटीवी सार्वजनिक किया जाए. सुरेश चंद्राकर दस दिन पहले सीएम हाउस गया था. सीएम हाउस में नाम पते के साथ जानकारी दर्ज किया जाता है. पता चल जाएगा अपराधी मुख्यमंत्री निवास गया था या नहीं. यह समाज के लिए घातक है. अपनी असक्षता को छुपाने के लिए कांग्रेस जैसे दल पर आरोप नहीं लगाना था.

कांग्रेस ने कहा, गृह मंत्री ने पत्रकार के खुलासे के बारे में बताने की हिम्मत नहीं किए. 120 करोड़ की 90% भुगतान बिना काम के कैसे हो जाता है? गृह मंत्री बार-बार बोल रहे थे कि कांग्रेस प्रदेश की शांति भंग करने का काम करती है. पिछले 48 घंटे में राजधानी में 5 मर्डर हुए और गृह मंत्री कहते हैं कांग्रेस कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है. गृह मंत्री का गृह जिला भी हत्या का गृह बन गया है.

गृह मंत्री इस्तीफा दें नहीं देते तो मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करे. जिस भ्रष्टाचार को पत्रकार ने उजागर किया था उसे देखते हुए अरुण साव को भी इस्तीफा देनी चाहिए नहीं तो उन्हें भी बर्खास्त करना चाहिए. पत्रकार मुकेश चंद्राकर के घर वालों को 1 करोड़ की सहायता दी जाए. पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, सोमेन चटर्जी उपस्थित थे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!