ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

सजा के बावजूद पंचायत चुनाव लड़ने की मंजूरी पर उठे सवाल

कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों की भागीदारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी गणराज सिंह कंवर को चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विरोधियों ने आरोप लगाया है कि कंवर को पूर्व में अदालत द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है, इसके बावजूद उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है।

चुनाव आयोग में आपत्ति खारिज

ग्राम पोलमी निवासी कौशल सिंह नेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत सौंपते हुए गणराज सिंह कंवर के नामांकन को रद्द करने की मांग की थी। शिकायत में कहा गया कि गणराज सिंह कंवर ने शपथ पत्र में अपनी सजा की जानकारी छिपाई है, जो कि जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

हालांकि, जिला पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला अपील में विचाराधीन है, तो उसे अंतिम रूप से सजायाफ्ता नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर गणराज सिंह कंवर को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!