ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़देशप्रशासनिक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के इस ट्वीट से महिलाएं हुई खुश दिया धन्यवाद

 

netagiri.in अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!