
Netagiri.in__Renujaiswal**कोरबा, 04 दिसम्बर 2025__प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन के ऊर्जा, जनसम्पर्क, पर्यटन व संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासन की योजनाओं को तेज गति से अमल में लाने और आमजन को अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया। बैठक में सौर ऊर्जा, पीएम आवास, धान खरीदी, खाद्यान्न वितरण, स्वच्छता, डीएमएफ कार्यों और राजस्व प्रकरणों पर विशेष रूप से फोकस किया गया।
सौर ऊर्जा पर विशेष ज़ोर – पीएम सूर्यघर योजना को व्यापक रूप से लागू करने के निर्देश
हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाने की प्राथमिकता
ULA मॉडल के तहत घर-घर सोलर प्लांट लगाने के निर्देश
ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की बात
हितग्राहियों को सोलर प्लांट की देखरेख सुनिश्चित कराने पर जोर
कलेक्टर ने बताया — 316 पीएम जनमन आवासों में सोलर पैनल स्वीकृत
खाद्यान्न वितरण और चावल उत्सव शुरू करने के निर्देश
सभी राशनकार्डधारी परिवारों को निश्चित तिथि तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु चावल उत्सव की पहल
समयसीमा में अनाज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
अवैध धान विक्रय पर सख्त कदम
पात्र किसानों से प्राथमिकता पर धान खरीदी
अवैध आवक, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
डीएमएफ, पीएम आवास, मनरेगा और अन्य योजनाओं की समीक्षा
डीएमएफ से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण और पेयजल परियोजनाओं का मूल्यांकन
पीएम आवास ग्रामीण-शहरी के प्रगतिरत कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
मनरेगा, अमृत सरोवर, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम की प्रगति की समीक्षा
अधिक महिलाओं को कौशल विकास व आजीविका से जोड़ने पर जोर
स्वच्छता सर्वेक्षण में 8वां स्थान कोरबा निगम को बधाई
डॉ. यादव ने कोरबा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान मिलने पर बधाई दी
आगे भी बेहतर कार्य करने निर्देश
निगम ने बताया — डीएमएफ से पेयजल परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, ऑक्सीजन, सड़क निर्माण जारी
एक ग्रीन वार्ड मॉडल विकसित किया जा रहा है, जहां सारी सुविधाएँ सौर ऊर्जा आधारित होंगी
कृषि, वन और आदिवासी क्षेत्रों की योजनाएँ भी समीक्षा में
सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली के रकबे बढ़ाने के निर्देश
सिंचाई व कृषि यंत्रीकरण में सुधार पर जोर
पीएम जनमन और पीवीटीजी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
बैठक में प्रभारी सचिव ने स्पष्ट कहा कि लोगों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुँचाना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है, और सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।




