
Netagiri.in__कोरबा। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से शहर के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर से दादर नाला कलवर्ट (हनुमान मंदिर के पास) तक सड़क डामरीकरण कार्य के लिए 99.78 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि एसईसीएल के सीएसआर मद से स्वीकृत की गई है।
बताया जा रहा है कि मंत्री देवांगन द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके प्रयासों के चलते हाल ही में शहर की चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण हेतु लगभग 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी राज्य शासन से मिल चुकी है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए भी विभिन्न मदों से राशि स्वीकृत हो रही है।
जानकारी के अनुसार, पिछले महीने ही मंत्री देवांगन ने एसईसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री मेडिको से दादरखुर्द नाला कलवर्ट (हनुमान मंदिर के पास) तक सड़क डामरीकरण कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने बुधवार को इस कार्य के लिए 99.78 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी।
कई वार्डों को मिलेगा लाभ
इस सड़क के डामरीकरण से आरएसएस नगर, दादर खुर्द, मानिकपुर, खरमोरा सहित आसपास के कई क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कोयला मंत्री . किशन रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं, जिससे कोरबा में आधारभूत संरचना मजबूत हो रही♦


