ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

तीन महीने से लापता किशोरी का मिला कंकाल… पुलिस जुटी जांच में….

Netagiri.in—रायगढ़ जिले के ग्राम भेलवाटिकरा के पहाड़ में पुलिस ने मानव कंकाल बरामद किया है। कंकाल के पास ही एक मोबाईल और कपड़ा पड़ा हुआ था जिसे देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान 19 सितंबर से लापता 16 वर्षीय शालिनी चौहान के रूप में की।
थाना चक्रधर नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवा टिकरा के पहाड़ में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब पुलिस ने एक मानवकंकाल सहित कपड़े और मोबाईल बरामद किया।
मोबाईल और कपड़े को देखते ही परिजनों ने पहचान लिया और बताया कि यह हड्डियां, कपड़े और मोबाईल शालिनी चौहान के ही है। मृतका के चाचा के अनुसार शालिनी 19 सितंबर से लापता थी जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी और वे अपने स्तर पर उसकी खोजबीन में लगे हुए थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!